Wednesday 11 May 2016

Day 27 - Use of Each as pronoun in English - Free English speaking course in Hindi

 

Each ka prayog English mein karna seekhkar apni English improve kare
का प्रयोग English में करना सीखकर अपनी english improve करें |

Each Pronoun singular pronoun है इसके साथ हमेशा singular verb का प्रयोग होता है |
हिंदी वाक्य में “हर एक” या “प्रत्येक” शब्द आने पर each pronoun use करते हैं |
Each Pronoun के साथ present indefinite tense में verb में s या es लगाते है और is, was और has helping verb का प्रयोग करते हैं | 
नीचे दिए हुवे वाक्य पढने पर आपको each Pronoun का प्रयोग कैसे sentences में होता है पता चल जायेगा |
हर एक लड़के के पास किताब है |
Each of the boys has a book.
यहाँ हमने has helping verb use की है क्योंकि Each singular subject है और इसके साथ हमेशा singular verb use करते हैं |
प्रत्येक लड़के ने कहानी सुनाई |
Each of the boys narrated stories.
इनमें से हर घोड़े की कीमत 50 हजार है |
Each of these horses cost fifty thousand.
इनमें से हर शर्ट की कीमत 2 हजार है |
Each of these shirts cost 2 thousand.
इनमें से हर घर की कीमत २० लाख है |
Each of these houses cost 2o lakh.
इस स्कूल के हर बच्चे की first division आई |
Each of the students of this school got first division.
प्रत्येक वाक्य ध्यान से पढो |

No comments:

Post a Comment

Disqus Shortname