Wednesday 11 May 2016

Day 25 - Use of Nobody as pronoun in English

 

Use of Nobody as pronoun in English Speaking

Nobody pronoun singular pronoun है इसके साथ हमेशा singular verb का प्रयोग करते हैं |
Nobody pronoun के साथ present indefinite tense में verb में s या es लगाते है और is, was और has helping verb का प्रयोग करते हैं | ज्यादातर हम Nobody का प्रयोग हिंदी वाक्य में कोई नहीं शब्द का प्रयोग human beings के लिए होने पर करते हैं |
नीचे दिए हुवे वाक्य पढने पर आपको nobody का प्रयोग कैसे sentences में होता है पता चल जायेगा |
वहाँ कोई नहीं जाना चाहता |
Nobody wants to go there.
वहाँ जाने की हिम्मत किसी में नहीं |
Nobody dares to go there.
वहाँ उस बच्चे को बचाने वाला कोई नहीं था |
Nobody was there to rescue the child

कोई व्यक्ति इतना अपमान नहीं सह सकता |
Nobody can bear such an insult.
इतना दर्द कोई सहन नहीं कर सकता |
Nobody can bear such a pain.
कोई आया था क्या? नहीं कोई नहीं आया था |
Had anybody come? No, Nobody came here.
वहाँ जाने की हिम्मत किसी में नहीं थी |
Nobody dared to go there.
उससे लड़ने की हिम्मत किसी में नहीं |
Nobody dares to fight with him

No comments:

Post a Comment

Disqus Shortname